रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव के दो घरों ताला तोड़कर चोरी की हुई घटना, लगभग 40 लाख का सामान चुरा ले गए चोर

विश्रामपुर ( पलामू )

रेहला थाना क्षेत्र के तोलरा गांव स्थित रविरंजन तिवारी के घर में सोमवार की रात लगभग 12 बजे अज्ञात चोरो के द्वारा ताला तोड़कर की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें लगभग 40 लाख रुपए का गहना आदि सामान चुरा ले गए। इसकी जानकारी देते हुए पीड़ित रविरंजन तिवारी ने बताया की लगभग 12 बजे रात्रि में अपने घर में सोए थे। उसी बीच अज्ञात चोरों के द्वारा घटना को अंजाम दिया गया। चोर कब ताला तोड़कर घुसे एहसास नहीं हो पाया। बताया कि मां, पत्नी व छोटे भाई की पत्नी का गहना लगभग 7 लाख रुपए का था। वहीं लाखो रुपए नगद घर में थे। जिसे साथ लेकर भाग गए। वहीं एक अन्य पीड़ित मंजू देवी ने बताई कि बेलचंपा में एक नया मकान बना हैं, जिसकी गृहप्रवेश के बाद वही रहना हो हैं। तोलरा गांव स्थित घर में ताला बंद था। घर में बहु, बेटी सहित घर के अन्य सदस्यों का गहना व नगद रुपए। जो नगद सहित लगभग 32 लाख रुपए का था। सभी चोर ले भागे। बताया कि इस संबंध में रेहला थाना को जानकारी दी गई है।
मैं छुट्टी में हूं, सूचना के बाद अन्य ऑफिसर के द्वारा जांच किया जा रहा है। चोरों शिनाख्त करते हुए उन्हें गिरफ्तार करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
संतोष कुमार, थाना प्रभारी रेहला।

Leave a Reply