व्यक्ति नहीं एक विचारधारा का नाम था महावीर प्रसाद पांडेय : संजय

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर के महान विभूति महावीर प्रसाद पांडेय की 14 वीं पुण्यतिथि मंगलवार को मनाई गई। इस अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य कार्यक्रम जनता उच्च विद्यालय में हुआ। जहां सबसे पहले विद्यालय परिसर में स्थापित महावीर प्रसाद पांडेय के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। इसके अलावा अतिथियों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा गया। स्व.पांडेय के छोटे पुत्र सह सामाजिक सेवा समिति के अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि उनके पिता का सपना था कि विश्रामपुर शिक्षित और विकसित हो। इसके लिए उन्होंने जनता उच्च विद्यालय,जमुना देवी परियोजना कन्या उच्च विद्यालय सहित कई विद्यालयों की स्थापना की। विद्यालयों के स्थापना हेतु दर्जनों एकड़ जमीन दान किया। संजय पांडेय ने कहा कि महावीर प्रसाद पांडेय कोई व्यक्ति नही बल्कि एक विचारधारा थे। प्राचार्य भोला राय ने स्व महावीर प्रसाद पांडेय के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इसके अलावा यमुना देवी कन्या उच्च विधालय में भी स्व.पांडेय को नमन किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने महावीर प्रसाद पांडेय के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। मौके पर गांधी विचार मंच के अध्यक्ष रवींद्र नाथ उपाध्याय,प्राचार्य सरिता देवी,नीरज देवी,प्रमोद पाठक,अवध बिहारी तिवारी,प्रभव मिश्रा,प्रो अरुण कुमार सिंह,अनिल गुप्ता,जारद हुसैन,अमित कुमार,अनीश चोपड़ा,इरफान साजिद,लाल साहब, हीरा लाल प्रसाद,अरुण कुमार,नीतिक कुमार,प्रतिमा तोपों,इंदु कुमारी,लालो राम,दुर्गावती देवी,छात्रा रश्मि कुमारी,स्नेहा कुमारी,सुजाता कुमारी,रिया कुमारी,नेहा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply