पलामू पुलिस की कार्रवाई: अवैध नशीले सिरप की बरामदगी, अभियुक्त गिरफ्तार

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिला पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के करमा गाँव में अवैध नशीले सिरप के कारोबार का भंडाफोड़ किया है।

दिनांक 30.11.2024 को सुबह करीब 5:00 बजे पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि करमा गाँव स्थित मस्जिद के पास मो. नवाज अंसारी अपने घर से अवैध रूप से नशे के लिए प्रयोग किए जाने वाले सिरप की बिक्री कर रहा है। इस सूचना पर पुलिस अधीक्षक पलामू और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) को अवगत कराया गया।

पुलिस अधीक्षक महोदया पलामू के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी लेस्लीगंज (पांकी) मनोज कुमार झा के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। छापामारी दल ने करमा गाँव में मस्जिद के पास स्थित मो. नवाज अंसारी के घर पर छापा मारा।

बरामदगी:
छापेमारी के दौरान मो. नवाज अंसारी के घर से 100ML के 900 सिरप की बोतलें बरामद की गईं। इन सिरप में Codeine Phosphate और Triprolidine Hydrochloride युक्त Onerex सिरप शामिल है।

  1. 07 पेटियों में प्रत्येक में 100ML की 120 बोतलें।
  2. एक खुली पेटी में 100ML की 60 बोतलें।

कुल बरामदगी: 900 बोतलें।

अभियुक्त:
मो. नवाज अंसारी (उम्र 29 वर्ष), पिता आलम अंसारी, निवासी करमा, थाना लेस्लीगंज, जिला पलामू को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया है।

कानूनी कार्रवाई:
अभियुक्त के खिलाफ लेस्लीगंज थाना कांड संख्या 130/2024, दिनांक 30/11/2024, धारा 21(c)/22(c) एनडीपीएस एक्ट 1985 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

छापामारी दल:

  1. मनोज कुमार झा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लेस्लीगंज (पांकी)।
  2. पु.अ.नि. राजू कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी, लेस्लीगंज।
  3. स.अ.नि. अजय कुमार।
  4. स.अ.नि. अरुण कुमार बाउरी।
  5. आ. 1124 शक्ति कुमार सिंह।
  6. आ. 1611 हरेन्द्र राम।
  7. आ. 1633 देवबली सिंह।
  8. आ. 190 मदन कुमार सिंह।

9. आ. 999 रंजीत कुमार साव।

पलामू पुलिस का संदेश:
पलामू पुलिस नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। आम जनता से अपील है कि ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply