एकड़ भूमि पर लगे अवैध गांजा की खेती को पुलिस ने किया विनिष्ट

बारियातू (लातेहार)

बारियातू थाना पुलिस ने गुप्त सुचना के आधार पर डाढा पंचायत के डुमरा ग्राम में अभियान चला कर लगभग दो एकड़ भूमि पर लगे अवैध गांजा की खेती को विनिष्ट किया।
जानकारी देते हुए थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि बालूमाथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारीबिनोद रवानी को डुमरा ग्राम में अवैध गांजा की खेती लगे होने की गुप्त सुचना मिली थी। सुचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में विनिष्टिकरण के लिए एक टीम गठित कर डुमरा ग्राम में अवैध गांजा की तैयार पौधे को नष्ट किया गया। और सभी ग्रामीणों को चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थ गांजा, पोस्ता इत्यादि की खेती करना कानुन जुर्म है। खेती करने या मादक पदार्थों के खेती में साथ देने वाले पकड़े जाने पर कड़ी कानुनी कारवाई की जाएगी। किसी भी किमत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस अभियान में थाना के एसआई जितेंद्र कुमार सहित कई सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Leave a Reply