झारखंड में महागठबंधन की जीत झारखंडी जनमानस की है जीत: रविन्द्र कु शुक्ला (गुड्डू)

विश्रामपुर (पलामू )

झारखंड में कांग्रेस सहित महागठबंधन की प्रचंड बहुमत पर महागठबंधन के नेता-कार्यकर्ताओं मेंं हर्ष व्याप्त है। कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष रविन्द्र कु शुक्ला गुड्डू ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि झारखंड में महागठबंधन की जीत झारखंडी जनमानस की जीत है। उन्होंने झारखंड के जनता-जनार्दन को बधाई दी है। साथ ही महागठबंधन के विधायकों को ऐतिहासिक जीत के लिए शुभकामनाएं दी है। उन्होंने पलामू प्रमंडल में महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पर नव नियुक्त विधायकों को भी शुभकामनाएं दी है। साथ ही पलामू प्रमंडल के जनता को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा राज्य के विकास के लिए सक्रिय रहा है। जनता ने झारखंड मेंं विकास की गति को पहचाना है व प्रचंड बहुमत देकर राज्य में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए जिम्मेवारी सौंपी है।
उन्होंने कहा है कि कांग्रेस राज्य के विकास के लिए हमेशा से सक्रिय रहा है। कांग्रेस व हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली राज्य सरकार झारखंड में विकास कर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने का कार्य करेंगे। उन्होंने भाजपा नेताओं पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा है कि भाजपा ‘एक होने सेफ होने, बंटेंगे तो कटेंगे’ आदि नारा देकर राज्य की जनता को बांटने की जो सपना देखा था, जनता ने उन्हें सबक सिखाने का काम किया है। झारखंड संघर्ष की धरती रही है। आंदोलनकारियों ने संघर्ष कर राज्य का निर्माण किया है, यहां पूंजीपतियों की सरकार नहीं बल्कि जल, जंगल और जमीन की रक्षा वाली सरकार की जरूरत थी। राज्य की जनता महागठबंधन के विकास की गति को पहचानते हुए बहुमत देकर जल, जंगल और जमीन की रक्षा की है। झारखंड एक बार फिर बेहतर विकास का साक्षी बनेगा और राहुल गाँधी जी के सपनों को साकार करेगा।

Leave a Reply