कार्य करने के दौरान ग्रांडर मशीन की चपेट में युवक,हुई मौत

विश्रामपुर (पलामू )

विश्रामपुर नप मुख्यालय के नवनिर्मित मकान में कार्यरत एक युवक ग्रांडर मशीन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक विश्रामपुर थाना क्षेत्र के कोसियार गांव का रहने वाला था। घटना बुधवार के दोपहर एक बजे की है। जानकारी के अनुसार कोसियार गांव निवासी कलामुद्दीन अंसारी का 25 वर्षीय पुत्र गुलशेर अंसारी विश्रामपुर नप मुख्यालय स्थित एक नवनिर्मित घर मे इलेक्ट्रिक वायरिंग हेतु ग्राइंडर मशीन से दिवाल काट रहा था, तभी अचानक वह अनियंत्रित होकर फिसल गया।जिसके बाद चलता हुआ ग्रांडर मशीन उसके गले पर लग गया। जिससे उसके गला का नस कट गया। तत्काल उसे विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांचोपरांत उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची तथा शव को कब्जे में कर लिया। इधर घटना के बस से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

Leave a Reply