मेदिनीनगर (पलामू)
आज दिनांक 10 नवंबर, प्रातः 7 बजे, मारवाड़ी युवा मंच ने अक्षय नवमी के उपलक्ष में बेरिया स्थित गौशाला में गौ सेवा का कार्यक्रम किया। इस कार्यक्रम में सभी सदस्यों ने मिलकर गौशाला की सभी गायों को हरा पालक, चोकर, गुड़, खल्ली इत्यादि खिलाय एवं गौ माता के पालन पोषण हेतु कुछ राशि दान स्वरूप में गौशाला समिति को दान कियाl मंच के गाव सेवा प्रभारी अरुण संघ ने बताया की, मंच लगाता गाव माता के पालन पोषण एवं गाव संरक्षण के ओर सक्रिया रूप से समर्पित है। उन्होंने आगे बताया कि, वो मंच के सारे सदस्यों के उपलक्ष में सभी शहरवासियों से आग्रह करते हैं कि वह गौ सेवा के प्रति जागरूक हों, एवं अपने आस-पास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें l हमारा मंच सभी से अग्राह करता है कि गवशाला में आप सभी अपनी आय का कुछ हिसा गौशाला की वृद्धि एवं गाव संरक्षण हेतु जरूर दें। इस कार्यक्रम में मंच से दीपक नेमाला,पीयूष तुलस्यान ,अरुण शंघाई ,संदीप केजरीवाल ,सौरभ सर्राफ ,मिल्की सांवरिया ,निशांत सिंघानिया ,अशोक हाजीपुरिया ,स्वरूप शंघाई ,मनोजअग्रवाल ,श्याम पोद्दार ,श्याम कामदार,गणेश वर्मा,टिंकू शंघाई उपस्थित थे l