हरिहरगंज (पलामू)
झारखंड को लूटने वाले समाज को जाति में बांटकर सत्ता पाना चाहते हैं। ऐसे लोगों को करारा जवाब देने के लिए भाजपा को वोट करें। उक्त बातें स्थानीय सीता प्लस टू उच्च विद्यालय के मैदान पर शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही । वे लोगों से हरिहरगंज -हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से पार्टी उम्मीदवार कमलेश कुमार सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील किया। उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य में इंडी गठबंधन की सरकार लूट का साधन बना दिया है। यहां के लोग बालू के लिए त्राहिमाम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस की सरकार 50 वर्ष पहले आरक्षण दिया होता तो ओबीसी का युवा बेरोजगार नहीं होता। भाजपा आरक्षण छिनने नहीं बल्कि आरक्षण देने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत विकसित झारखंड के लिए भाजपा कटिबद्ध है। इसके अलावे सभा को प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह, उड़ीसा के सांसद रविन्द्र नारायण बेहरा, उत्तर प्रदेश कौशांबी के विधायक लाल बहादुर चौधरी, युवा नेता सूर्या सोनल, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य अशोक सिंह, रामप्रवेश सिंह, संदीप पासवान, राजीव रंजन, सतेन्द्र मेहता, आजसू के दिलीप चौधरी,अजित सिंह सहित कई वक्ताओं ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बल्लू बलराम ने की तथा संचालन सत्येंद्र पासवान ने किया। मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मुन्ना विश्वकर्मा दिनेश प्रसाद अजय सिंह अखिलेश मेहता प्रमोद सिंह डॉ प्रमोद कुमार अनिल शर्मा, उदय सिंह, मनीष कुमार सिंह, जितेंद्र विश्वकर्मा, तपेश्वर सिंह जनेश्वर भुईयां ,नीरज सिंह, धनंजय जायसवाल,सनी गुप्ता सुरेश यादव, बबलू सिंह राजेश्वर सिंह, अरविंद पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।