बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन

रांची (झारखंड)

बिहार की सुप्रसिद्ध लोकगायिका शारदा सिन्हा का निधन हो गया है. पद्म श्री और पद्म भूषण से सम्मानित शारदा सिन्हा अब हमारे बीच में नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा साथ रहेंगी.
शारदा सिन्हा मल्टीपल मायलोमा नामक ब्लड कैंसर से जूझ रही थीं, जिसका निदान 2018 में हुआ था। सोमवार को उनकी हालत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें इससे पहले आज शारदा सिन्हा के बेटे अंशुमान सिन्हा ने उनके अंतिम संस्कार की जानकारी दी और कहा कि उनका पार्थिव शरीर सुबह करीब 9.40 बजे पटना पहुंचेगा।

छठ पर्व के गीतों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाली शारदा सिन्हा को छठ के दिन ही पूरा देश विदाई दे रहा है. अब हमारे बीच सिर्फ शारदा सिन्हा के गाए हुए गाने ही रहेंगे. छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय के दिन ही बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का निधन वाकई दिल दहला देने वाला है. लेकिन, उससे भी ज्यादा याद रहेंगे उनके आखिरी शब्द, जिन्हें सुनकर हर विवाहित महिला की आंखों में आंसू आ जाएंगे.

Leave a Reply