मेदिनीनगर (पलामू)
“माता हीरामणि देवी निःशुल्क कावरिया सेवा शिविर टीम” को बिहार सरकार ने सम्मानित किया है। यह सम्मान टीम द्वारा सन 1998 से लगातार कावरिया बंधुओ के लिए सुलतानगंज से देवघर के रास्ते कावरिया पथ में निःशुल्क सेवा के लिए बिहार सरकार के द्वारा दिया गया। जो केवल पलामू ही नहीं बल्कि झारखंड के लिए गौरव की बात है।
सम्मान के मौके पर पूरी टीम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप कुमार जायसवाल जी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा जी, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी के हाथों से सम्मानित किया गया।

इस सम्मान समारोह में बिहार सरकार के कई जाने माने लोग शामिल हुए । ससे सेवाकार्य को अच्छा मानने वाले लोगो में काफी ख़ुशी का माहोल है । माता हीरामणी सेवा टीम देवघर के अलावा रायगढ़ अंबिकापुर में भी सेवा कार्य करती है और लगातार 5 सालों से हर शनिवार को डालटनगंज में भोजन वितरण का कार्य करती है। इस सम्मान समारोह से टीम के लोगो का मनोबल काफी बढ़ा है। इस सम्मान के लिए पूरी टीम की ओर से बिहार सरकार का आभार एवं धन्यवाद प्रकट करता हूँ।