कल होगा छठ व्रतियों के लिए सुखी आम की लकड़ी का वितरण : बी एम पाण्डेय

मेदिनीनगर (पलामू)

छठ व्रतियों के लिए टी टी ई आर्गेनाइजेशन एवं ई सी आर एम सी द्वारा सुखी आम की लकड़ी का वितरण टी ओ पी – 2 थाना के समीप माता कमला देवी चिल्ड्रन शेड में कल मंगलवार को प्रातः आठ बजे से किया जाएगा। इसकी जानकारी बी एम पाण्डेय, टी टी ई आर्गेनाइजेशन के मंडल उपाध्यक्ष ई सी आर एम सी के संयुक्त महासचिव ने बताया कि प्रचुर मात्रा में सुखी आम की लकड़ी का वितरण किया जाएगा, जिससे रेल परिवार के साथ – साथ सैंकड़ों शहरवासी इस कार्य से लाभान्वित होंगें। आगे उन्होंने बताया कि इस तरह का पुनीत कार्य हमारे संगठन के द्वारा पिछले कई वर्षों से किया जा रहा है। वैसे भी हमारा संगठन सामाजिक कार्यों में बढ़ – चढ़ कर हिस्सा लेता रहा है। सभी छठ व्रतियों से आग्रह है कि कल सुबह आठ बजे समय पर आकर सुखी आम की लकड़ी प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply