मेदिनीनगर (पलामू)
रविवार को सतबरवा एवं इसके आस -पास के प्रखंडों में भईया दूज का त्योहार हर्षोल्लास संपन्न हो गया। त्योहार के मौके पर बहन अपने भाई की लम्बी उम्र के लिए एक दिन का उपवास रखकर भाई दूज का पर्व मनाई हैं। बहन शकुंतला देवी, प्रीति देवी, रिंकी देवी ने बताया कि यह पर्व करने से अपने भाई की उम्र लंबी होती है। उन्होंने बताया कि श्री कृष्ण भगवान आज के दिन गोवर्धन पर्वत को अपने एक उंगली को उठाकर गाय माता एवं अपने गांव की समस्त ग्रामीणों को बचाए थे। और उन्होंने कहा कि पौराणिक मान्यता के अनुसार कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को भाई-बहन के अटूट प्रेम के प्रतीक के रूप में भाई दूज का त्यौहार मनाया जाता है । और कहा जाता है कि इस दिन यमराज की बहन यमुना ने अपने भाई को सादर सत्कार के साथ अपने घर आमंत्रित किया था और भोजन कराया था। तथा आज गौ माता का भी पूजन करनी चाहिए। इस मौके पर खुशबू देवी,सहमईन देवी, दिव्या गोस्वामी, काव्या कुमारी समेत कई बहनो ने अपने भाई की लंबी उम्र के लिए मन्नत मांगी।