हरिहरगंज (पलामू )
न्यू बस स्टैंड के समीप राजद के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को राजद के प्रदेश सचिव रवि कुमार यादव ने फीता काटकर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि राजद सामाजिक न्याय की पार्टी है। क्षेत्र में राजद का जनाधार तेजी से बढ़ रहा है। कार्यकर्ता तन मन से चुनाव प्रचार मे जुट जाऐं। उन्होंने हरिहरगंज – हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी संजय कुमार सिंह यादव के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की । मौके पर प्रखंड अध्यक्ष महेंद्र यादव, महादेव यादव, ओम प्रकाश चंद्रवंशी, कृष्णा बैठा, राजकुमार पासवान, अशोक जायसवाल, लखन यादव, आनंद यदुवंशी, संजय यादव, सूरज यादव, रंजीत पासवान, विनय यादव, झामुमो जिला उपाध्यक्ष अतहर हुसैन सुशील कुमार सिंह, आबिद हुसैन, कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष राघव सिंह, जुगेश यादव, राम विश्वास पासवान, टुडे आलम, कुंदन भुईयां, विजय कुशवाहा, शिवपूजन मेहता, उमा यादव, दीपक यादव, बिरेंद्र यादव, अर्जुन यादव, जगन सिंह समेत कई लोग उपस्थित थे।

