विश्रामपुर (पलामू)
विभिन्न दलों के दर्जनों लोग रविवार को ओबीसी एकता अधिकार मंच में शामिल हुए। जिसमे महिलाओं की संख्या काफी थी.सभी को मंच के केंद्रीय अध्यक्ष ब्रह्मदेव प्रसाद ने मंच का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। यह मिलन समारोह मंच के बिश्रामपुर कार्यालय में आयोजित किया गया था। भाजपा,बसपा और राजद से मंच में शामिल हुए सभी लोगों ने विस चुनाव में ब्रह्मदेव प्रसाद को जिताने का संकल्प लिया। ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि सड़क दुर्घटना की आड़ में मेरी हत्या का प्रयास किया गया। भगवान के आशीर्वाद और जनता के स्नेह से मै जीवित बचा। गंभीर रूप से घायल होने के बाद चुनाव लड़ने की इच्छा नहीं थी। लेकिन क्षेत्र की जनता व समर्थकों के आग्रह पर चुनाव लड़ रहा हूं। इस चुनावी लड़ाई को जनता ही मुकाम तक पहुंचाएगी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव हक,अधिकार,आरक्षण और आत्मसम्मान बचाने का है। विश्रामपुर विस क्षेत्र से बेरोजगारी और भ्रष्टाचार दूर करने का चुनाव है। मंच में शामिल होने वालों में दुलारी देवी,प्रमिला देवी,अनिता देवी, रंजू देवी,सरिता देवी, ऊषा देवी,सरोज देवी,उर्मिला देवी,रानी देवी,बिंदु कुंवर,चंदन चौधरी,संजय चौधरी,धनंजय चौधरी,अमित कुमार,राजीव रंजन ठाकुर,तेतरी देवी , शारदा कुंवर,संतोष प्रसाद,मनोज विश्वकर्मा,मनीष गुप्ता,अविनाश कुमार सिंह,रंजन प्रसाद,दीपक कुमार पाल ,जयकांत पाल,विवेक साव,विकास ठाकुर ,प्रेमचंद कुमार,मुकेश मेहता,दीपक यादव,ब्रजेश शर्मा,जगरनाथ चौधरी,मुखलाल चंद्रवंशी,राहुल मेहता,नजरुद्दीन अंसारी,विवेक कुमार, जय प्रकाश राम,प्रमोद राम,अरविंद चौधरी,आयुष रंजन,मुन्ना साव , उज्जवल पटेल,राजू पासवान,रितेश शर्मा आदि का नाम प्रमुख है।