भ्रष्टाचार मुक्त विश्रामपुर बनाने के लिए करें अपना पवित्र मतदान ,जागृति दुबे

विश्रामपुर (पलामू)

झारखंड युवा विकास पार्टी की प्रत्याशी जागृति दुबे के द्वारा शुक्रवार को विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई गांवों में अपना जनसंपर्क अभियान चलाया। जहां जनसंपर्क अभियान के क्रम में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी व समाधान को ले सार्थक पहल करने का भरोसा भी दिलाया। श्रीमती दुबे ने कहा कि इस बार भ्रष्टाचार मुक्त विश्रामपुर के लिए मतदान करें। अपने बच्चों के सुनहरे भविष्य को संवारने हेतु मतदान करें।‌ आपके मतदान से ही विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। उन्होंने कहा कि आरोप प्रत्यारोप में नहीं जाना चाहतीं, लेकिन आप खुद ही सोचें कि क्षेत्र का अपेक्षित विकास क्यों नहीं हुआ व इसका दोषी कौन है। दो लोगों ने लगातार चालीस वर्षों तक विश्रामपुर पर राज किया, फिर भी तस्वीर क्यों नहीं बदली। जागृति दुबे ने लोगों से जन समर्थन मांगते हुए कहा कि विकास के लिए राजनीतिक परिवर्तन बेहद जरूरी है। मौके पर कई लोग मौजूद थे। इधर पार्टी प्रमुख रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकाश दुबे ने भी अपने समर्थकों के साथ जागृति दुबे के पक्ष जनसंपर्क अभियान चलाया।

Leave a Reply