सड़क दुर्घटना में घायल ब्रह्मदेव प्रसाद व्हील चेयर पर नामांकन करने पहुंचे

  • ब्रह्मदेव प्रसाद व उनकी पत्नी रजनी देवी दोनों ने किया नामांकन दाखिल
  • जनता के प्रति सेवा व समर्पण का है संकल्प विश्रामपुर (पलामू)

मेदिनीनगर समाहरणालय परिसर जहां विधानसभा चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। नामांकन के लिए निर्धारित अंतिम दिन शुक्रवार को सबकी निगाहें एक प्रत्याशी की ऊपर जाकर ठहर गया। वह प्रत्याशी कोई और नहीं 77 विश्रामपुर विधानसभा चुनाव को ले बतौर प्रत्याशी नामांकन करणी पहुंचे ब्रह्मदेव प्रसाद थे। जो पिछले दिनों एक भीषण सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। ब्रह्मदेव प्रसाद व्हीलचेयर के माध्यम नामांकन कक्ष तक पहुंच नामांकन पत्र दाखिल किया। जहां उनके साथ पत्नी रजनी देवी ने भी अपने पक्ष से नामांकन दाखिल किया। जो जनता के प्रति निष्ठा व समर्पण की मिसाल कायम की है।

विदित हो कि एक भीषण सड़क दुघर्टना में ब्रह्मदेव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका स्वास्थ्य अभी भी खराब है। इसके बावजूद क्षेत्र के प्रति उनकी सेवा भावना में कोई कमी नहीं आई। ब्रह्मदेव प्रसाद की पत्नी रजनी देवी ने भी जनता की सेवा को अपना संकल्प मानते हुए अलग से नामांकन दाखिल किया।
नामांकन कर बाहर निकले व्हील चेयर पर बैठे ब्रह्मदेव प्रसाद अपने भावुक स्वर में कहा, “मेरे स्वास्थ्य की तकलीफों से ज्यादा मेरे लिए जनता का विश्वास व उनके प्रति मेरी जिम्मेदारी महत्वपूर्ण है। मुझे आप सभी के आशीर्वाद व समर्थन की आवश्यकता है ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में आगे बढ़ सकूं।” उनके साहसिक कदम ने क्षेत्र के लोगों को गहराई से प्रभावित किया है।‌ इधर नामांकन को ले ब्रह्मदेव प्रसाद के समर्थन में भारी भीड़ उमड़ पड़ा। जहां रजनी देवी अपने पति के कंधे से कंधा मिलाकर सेवा के प्रति समर्पण का संदेश दिया। रजनी ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि “हम दोनों ने यह कदम जनता की सेवा के लिए उठाया है। यह सिर्फ चुनाव का हिस्सा नहीं है, बल्कि क्षेत्र की जनता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।”
ब्रह्मदेव प्रसाद व उनकी पत्नी का यह साहस व सेवा भाव क्षेत्र में एक नई प्रेरणा की लहर लेकर आया है। स्वास्थ्य चुनौतियों के बावजूद, दोनों का जनता के प्रति यह समर्पण, उनकी दृढ़ता और सेवा भावना ने यह साबित कर दिया है कि सच्चे संकल्प के आगे कोई भी कठिनाई आड़े नहीं आती।

Leave a Reply