विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र से झारखंड युवा विकास पार्टी की प्रत्यासी जागृति विकास दुबे ने नामांकन रैली के द्वारा शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने कांडी प्रखंड मुख्यालय से रोड शो शुरू किया। उनका रोड शो मझिआंव,बरडीहा,उटारी होते हुए बी मोड़ पहुंचा। जहां पार्टी सुप्रीमो विकास दुबे व विस प्रत्यासी जागृति विकाश दुबे ने कार्यकर्ताओं व आमलोगों को संबोधित किया।रैली में उमड़े जनसैलाब से उत्साहित जागृति विकास दुबे ने कहा कि जनता ही मेरी पार्टी है और जनता ही मेरा सिंबल। बिश्रामपुर की जानता के सम्मान की रक्षा हेतु ही चुनावी मैदान में उतरी हूं। मौका मिला तो विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र को न्याय के साथ विकसित करके दिखाऊंगी। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष विकाश दुबे ने कहा कि हमारे पास विकास का विजन है। उसे धरातल पर उतारने के लिए परफेक्ट रोड मैप के साथ अटल संकल्प है। मौके पर मुखिया संघ के प्रखंड अध्यक्ष रोहित तिवारी,युवा समाजसेवी विवेक शुक्ला ढुल्लू, सत्यनारायण तिवारी,सुधीर पांडेय,प्रदीप पांडेय,रविशंकर चौबे सेठ,प्रवीण मिश्रा,अजय शुक्ला,विष्णु शुक्ला,जय प्रकाश शुक्ला,आमिर अंसारी,रहमत अंसारी,प्रियव्रत सिंह,रामकुमार महतो,गंगा महतो,धर्मेंद्र चौबे डबलू सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे.