भाजपा प्रत्याशी का जोरदार स्वागत

सतबरवा (पलामू)

बीजेपी उम्मीदवार आलोक कुमार चौरसिया को तीसरी बार डालटनगंज भंडारिया विधानसभा से भजपा प्रत्याशी बनाए जाने सतबरवा में उनका जोरदार स्वागत किया गया।
राणा प्रताप कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाया तथा ढोल नगाड़ा बजाते हुए उनका स्वागत किया। इस बीच चौरसिया के साथ पाटन छतरपुर के भाजपा प्रत्याशी पुष्पा देवी एवं रांची सांसद संजय सेठ का भी कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया ने कहा कि आप लोग का प्यार, स्नेह तथा आशीर्वाद से ही भाजपा हमें तीसरी बार प्रत्याशी बनाया गया है। मैं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ आप सभी लोगों का आभार व्यक्त करता हूं। प्रत्याशी आलोक कुमार चौरसिया एवं पुष्पा देवी ने ब्रह्मबाबा के पास पूजा पाठ कर नारियल फोड़कर कर आशीर्वाद मांगा।
वही राणा प्रताप कुशवाहा ने कहा कि अबकी बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से जीत हासिल होगी। उक्त स्थल पर करीब 30 मिनट जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर राणा प्रताप कुशवाहा, मोहन जोशी,ज्योति कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह, विजय शर्मा, अजय सोनी,वकील सिंह, सत्येन्द्र प्रसाद, अरविंद सिंह, मनोज सिंह, रविंद्र कुमार सिंह, गुड्डू शुक्ला, प्रीति गुप्ता समेत सैकड़ो महिला पुरुष मौजूद थें।

Leave a Reply