मेदिनीनगर (पलामू)
नौडीहा बाजार थाना अंतर्गत सामूहिक दुष्कर्म की घटना पर डालसा ने त्वरित संज्ञान लेते हुए दोनों पीड़िताओ को 20 हजार रुपये का दैनिक उपयोग का वस्तु उपलब्ध कराया गया।साथ ही उनलोगों को असिस्ट करने के लिए पीएलभी को लगाया गया है ।दोनों पीड़िताओं को विक्टिम कम्पनशेषन कि राशि जल्द मिले इसके लिए कारवाई शुरू कर दी गई। इस सम्बंध में जानकारी देते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अर्पित श्रीवास्तव ने बताया कि पीएलभी सोनू कुमार के द्वारा पीड़िता के घर जाकर पता लगाया गया था।तथा प्रतिवेदन समर्पित किया गया है जिसमें उनलोगों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं बताया गया है। जिसको ध्यान में रखते हुए तत्काल 20 हजार रुपये का दैनिक उपयोग का बस्तु राशन ,कपड़ा व अन्य बस्तु प्रदान किया गया है। साथ ही विक्टिम कम्पनशेषन की राशि जल्द मिले इसके लिए कार्रवाई शुरू कर दी गई है ।विदित हो कि 11 अक्टूबर 2024 को रात्रि 8:00 बजे दो नाबालिक लड़कियां दुर्गा पूजा में नाच देखने सरैडीह गई थी ।दिनांक 12 अक्टूबर 24 को सुबह 7:00 बजे दोनों लड़कियां घर आई तो घर वाले पूछे की रात को कहां थी, तो दोनों बच्चियों ने रो रो कर बताई की उनलोगों को गांव के ही विक्रम पासवान ,अरविंद सिंह, मनदीप कुमार पासवान ,पप्पू कुमार पासवान ,व दो अज्ञात लड़का मिलकर सरैडीह से जब वे लोग नाच देख़कर रात्रि 2:00 बजे के करीब सलैया मध्य विद्यालय के पास पहुंचे तो उपरोक्त छह लड़के दोनों को रोककर बाइक पर जबरन बैठाकर जंगल की ओर ले गया। तथा दोनों बहनों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। इस संबंध में पीड़िता की माँ ने नौडिहा बाजार थाना कांड संख्या 65। 2024 तिथि 13 ,10, 24 को बी एन एस की धारा 70 और लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम की धारा 4 व 6 के तहत नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसके आधार पर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। व जेल भेजा गया था। और पीड़िता को मुआवजा के लिए कार्रवाई की गई थी।