बारियातू (लातेहार)
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ बारियातू व डाढा में मनाया गया शरद पूर्णिमा उत्सव। बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित शांय शाखा व ग्राम डाढा में महावीर मंदिर परिसर में बुधवार रात्रि शरद पूर्णिमा उत्सव कार्यक्रम आयोजित कर मनाया गया।सर्व प्रथम भगवा ध्वज लगाकर व भारत माता के चित्र के समीप कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद, राकेश कुमार सिंह व जितेंद्र राम ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। इसके पश्चात सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे-परम वैभवी भारत होगा,संघ शक्ति का हो विस्तार, गूंज उठे गूंज उठे भारत मां की जय जयकार।। वहीं डाढा ग्राम के कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए अपने संबोधन में पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा ने शरद पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि।शरद पूर्णिमा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।शरद पूर्णिमा के दिन चांदनी रात में चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती। आज के दिन खिर बनाकर खुले आसमान में रख प्रसाद स्वरूप ग्रहण करने का विधान है। महाभारत काल में भगवान श्री कृष्ण ने ब्रज में गोपियों के संग रास रचाया था। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वयंसेवक हर वर्ष शरद पूर्णिमा के दिन कार्यक्रम आयोजित कर उत्सव मनाते हैं। व अपने संस्कृती, धर्म, राष्ट्र के रक्षा के लिए संकल्प लेते हैं। वहीं बारियातू में जितेंद्र राम ने भी स्वयंसेवकों के बीच शरद पूर्णिमा उत्सव पर प्रकाश डाला।
वहीं स्वयंसेवकों ने एक से बढ़कर एक साहसिक खेल का आयोजन किया। मौके पर सोनू कुमार, नितिश कुमार, रघुनंदन ठाकुर, अरविंद प्रसाद, किशोर प्रसाद,कनक सोनी वहीं डाढा में नन्द किशोर सिंह,ज्योति कमल अंजनी, कुंदन सिंह,सरजू सिंह, अशोक सिंह, गुप्तेश्वर पाठक, शौर्य राज, सिद्धार्थ राज,पंकज सिंह, बिनोद साव, अनिकेत सिंह सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक व गणमान्य लोग उपस्थित थे।