राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने मनाया नवरात्र उत्सव व शस्त्र पूजा

बारियातू (लातेहार)

बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने हर्षोल्लास के साथ मनाया नवरात्र उत्सव सह शस्त्र पूजन कार्यक्रम। कार्यक्रम का शुभारंभ पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा,सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद समाज सेवी किशोर प्रसाद ने संयुक्त रूप से मां दुर्गा के चित्र के समिप दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। पंडित जनार्दन पांडेय ने वैदिक मंत्रों चार के साथ शस्त्र पूजन स्वयंसेवकों से करवाया। वहीं सह जिला कार्यवाह सत्येन्द्र प्रसाद ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया जिसके बोल थे देश हमे देता है सक कुछ हम भी तो कुछ देना सिखें। इसके पश्चात पलामू विभाग संघचालक जानकी नन्दन राणा ने कार्यक्रम में उपस्थित स्वयंसेवकों के बीच अपने संबोधन में विजयादशमी उत्सव पर प्रकाश डालते हुए बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी, दशहरा के दिन हुई थी। तब से संघ में दशमी पर शस्त्र पूजन का विधान है। साथ ही अपनी संस्कृति पर छत्रपति शिवाजी व गुरु गोविंद सिंह के दोनों पुत्रों के बलिदान को स्मरण कराते हुए बताया कि हिन्दू समाज जब तक संगठित नहीं होगा तब अपना राष्ट्र सुरक्षित नहीं होगा।जब जब हिन्दू समाज बटा है तब तक अपना देश घटा है। इस्लाम धर्म कबूल न रहने पर सरहिंद के नवाब ने गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों को दीवार में जिंदा चुनवा दिया था। यदि अपना समाज संगठित होता तो गुरु गोविन्द सिंह के बेटे साहिबजादे जोरावर सिंह और फहतेह सिंह को इस्लाम धर्म कबूल न करने पर दोनों बेटों को जान नहीं गवाना पड़ता। आज सम सभी को अपने संस्कृति , राष्ट्र हित के लिए संगठित होकर रहने की आवश्यकता है। वहीं कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे किशोर प्रसाद ने स्वयंसेवकों को अपने संबोधन में कहा कि दशहरा, विजयादशमी के अवसर पर शस्त्रधारियों के लिए शस्त्र पूजन का विशेष महत्व है।इस दिन शस्त्रों की पूजा घरों और सैन्य संगठनों द्वारा की जाती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शस्त्र पूजन हर वर्ष विधि-विधान से किया जाता है। शस्त्र की आवश्यकता भगवान राम, कृष्ण व मां दुर्गा को भी राक्षसी प्रवृत्ति, के लोगों के नाश के लिए पड़ा था। इस लिए आज हम सभी को अपने संस्कृति, धर्म व राष्ट्र की रक्षा के लिए शस्त्र की भी आवश्यकता है। मौके पर सोनू कुमार, नितिश कुमार, अरविंद प्रसाद,संजय प्रसाद, बिनोद तिवारी, शिव प्रसाद,इशवरी प्रसाद, सचिन राज, सिद्धार्थ राज, अनमोल कुमार सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित थे।

Leave a Reply