विश्रामपुर (पलामू)
झारखंड युवा विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दुबे उर्फ विकास दुबे सोमवार को विश्रामपुर प्रखंड के संख्या गांव पहुंचे। जहां मोटरसाइकिल दुर्घटना में असामयिक मौत के शिकार हुए मृतक शिव मिस्त्री के परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया। साथ हीं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ हीं मौके पर कहा क्षेत्र में अमन चैन व खुशहाली के लिए विधानसभा क्षेत्र में बदलाव की जरूरत है। गरीब, असहाय व जरुरतमंदों के लिए वे सदैव खड़े रहेंगे। मौके पर विजय कुमार राम, झारखंड युवा विकाश पार्टी के वरिष्ट नेता डब्लू चौबे, विवेक शुक्ला, उदय विश्वकर्मा, अभिषेक कुमार, सफीक खान, जगदीश भगत, साहित कई लोग मौजूद थे।