विश्रामपुर (पलामू)
बिजय प्रसाद मरांडी को विश्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया। वे नावाबाजार प्रखंड के अलावे विश्रामपुर का कार्य संपादित करेंगे। इस बाबत पलामू उपायुक्त डॉ शशी रंजन के द्वारा आदेश निर्गत किया गया है। नावाबाजार बीडीओ बिजय प्रसाद मरांडी शनिवार को विश्रामपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण कर लिया। जहां प्रखंड कर्मियों ने इनका भव्य स्वागत किया। साथ हीं प्रखंड कर्मियों सहित अंचल कर्मियों के साथ परिचयात्मक बैठक किया। साथ हीं सभी विभाग का समीक्षा भी किया। नाजिर अनिकेत सिंह, बड़ा बाबू ललन राम सहित प्रखंड कर्मियों व पंचायत कर्मियों ने समुचित जानकारी उपलब्ध कराया। प्रभारी बिजय प्रसाद मरांडी अपने कार्यों के प्रति सदैव गंभीर रहने वाले पदाधिकारी हैं। समय से कार्यों को संपादित करना व कराना इनकी पहली प्राथमिकता रही है।
विदित हो कि विश्रामपुर प्रखंड सह अंचलाधिकारी के पूर्व प्रभारी चंद्रदेव प्रसाद का स्थानांतरण हो गया है। जिसके बाद प्रखंड का कार्य प्रभावित न हो ऐसे में पलामू उपायुक्त शशि रंजन के द्वारा प्रखंड सह अंचल के जनहित कार्य प्रभावित न हो इसे देखते हुए कार्यहित में नावाबाजार बीडीओ बिजय प्रसाद मरांडी को विश्रामपुर प्रखंड सह अंचल का अतिरिक्त प्रभार लेने का आदेश निर्गत किया गया है। जिसके आलोक में पदभार ग्रहण कर लिया है।

