बारियातू (लातेहार)
गुरुवार को बरियातू में क्लश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारंभ हो गया। इस दौरान बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी , बटहेट,डाढा,फुलसू, बालूभांग, गोनिया,गडगोमा, राजगुरु, भाट चतरा एवं टोटी हेसला के सभी दुर्गा बाड़ी में कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र का पाठ विद्वानों द्वारा शुरू कराया गया। बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा बाड़ी में आचार्य जनार्दन पांडेय, अरविंद कुमार मिश्रा, कांशी नाथ वैध, श्रीराम मंदिर पूजारी पुरषोत्तम शर्मा ने वैदिक मंत्रों के साथ ध्वजा रोहण कर विधि-विधान से कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र का पाठ प्रारंभ किया गया। वहीं बटहेट,गडगोमा, व भाट चतरा मे नवरात्र को लेकर गांजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कर स्थानीय नदी से जल भरकर अपने अपने दुर्गा बाड़ी परिसर पहुंचे जहां विद्वानों द्वारा वैदिक मंत्रों चार के साथ कलश स्थापना कर शारदीय नवरात्र का पाठ प्रारंभ किया गया। शारदीय नवरात्र को लेकर पुरा बारियातू प्रखंड क्षेत्र भक्ति मय हो गया है।

