बारियातू (लातेहार)
बारियातू प्रखंड मुख्यालय स्थित कांग्रेस प्रखंड कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार के अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित कर गांधी जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म दिवस मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार व कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के समीप दीप प्रज्ज्वलित व पुष्प अर्पित कर किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रीगन कुमार ने दोनों महापुरुषों के जिवनी पर प्रकाश डाला व सभी से उन दोनों महापुरुषों के बताए गए मार्ग पर चलने को कहा। साथ ही बताया कि समाज सेवी बब्बन कुमार सिंह को कांग्रेस पार्टी सामिल होने पर बधाई दिया।मौके पर राहुल यादव,रमेश उरांव, कुलपति राम,मोहम्मद मुमताज, अरुण राम, संजय राम ,निरंजन यादव मोहम्मद रजाक,मोहम्मद खालिद सहित काफी संख्या लोग उपस्थित थे।