दुर्गा पूजा को लेकरश्री केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति के द्वारा निकाली गई भव्य शोभायात्रा

मेदिनीनगर (पलामू)

बुधवार को महालया दिवस पर माता रानी के आगमन पर श्रु केन्द्रीय दुर्गा पूजा महासमिति द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभा यात्रा में काफी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल थे।
स्थानीय शहर थाना मार्ग स्थित दूर्गा मंडप से निकले शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए कोयल तट स्थित दूर्गाबाड़ी पहुंच कर समाप्त हुई। शोभायात्रा में सबसे आगे महिलाओं का जत्था पिले वस्त्र धारण कर चल रहा था इसके पिछे काफी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल थे।शोभायात्रा माता रानी के जयकारों के बीच पुरा शहर को भक्तिमय बना दिया।माता रानी के भजनों पर झुमते धर्मप्रेमियों को देखते बन रहा था।पारंपरिक वाद्य यंत्र सिंघा,शंखनाद के बीच शोभायात्रा शहरवासियों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।शोभायात्रा में केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी, अविनाश देव,सोनू सिंह नामधारी,बबलू गुप्ता,नवीन तिवारी,वीएम पाण्डेय,हरिशंकर सिंह,रमेश शुक्ला,अमिताभ मिश्रा,संजय राज,अविनाश सिन्हा छोटू,कमल गुप्ता,रुपा सिंह,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,ज्योति कुमारी,सतीश जौरिहार,टुनटुन तिवारी,अजय सहाय व बबलू चावला, अमीत सिन्हा सहित काफी संख्या में धर्मप्रेमी शामिल थे।

Leave a Reply