मेदिनीनगर (पलामू)
दुर्गा पूजा के अवसर पर महालया दिवस को भव्य शोभायात्रा निकालकर माता के आगमन की खुशी मनाई जाएगी। केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति, पलामू के द्वारा आयोजित शोभायात्रा की अंतिम तैयारी के लिए सोमवार को देर शाम बैठक की गई।बैठक के समापन के बाद स्थानीय जय भवानी संघ चौक स्थित रिलेक्स इन होटल में आयोजिन बैठक में शहर के विभिन्न दूर्गा पूजा समिति के सदस्य व पदाधिकारी शामिल थे। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय दूर्गा पूजा महासमिति पलामू के केंद्रीय अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद जौहरी ने करते हुए कहा कि इस वर्ष शोभा यात्रा शहर थाना मार्ग स्थित दूर्गा मंडप से तीन बजे निकाला जाएगा जो शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरने के बाद कोयल तट स्थित दूर्गाबाड़ी में जाकर समाप्त होगा।उन्होंने कहा की महालया दिवस को हम सभी नवरात्रि आगमन को उत्सव के तौर पर मनाते हैं।
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष 9 अक्टूबर को माता रानी की प्रतिमा स्थापित किया जाएगा वहीं 12 अक्टूबर को प्रतिमा विसर्जन किया जाएगा।बैठक में सभी पूजा समिति से अनुरोध किया गया की पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में अश्लीलता व फुहड़ता भरे गीतों को नहीं बजाना चाहिए।माता रानी के त्योहार को धार्मिक भावनाओं से ओत-प्रोत होकर मनाने की आवश्यकता है।वहीं प्रतिमा विसर्जन में नशापान से भी परहेज़ करना चाहिए।
बैठक में संरक्षक कल्याण वर्मा,उपाध्यक्ष नवीन तिवारी,बीएम पाण्डेय,हरिशंकर सिंह,सतीश तिवारी,कोषाध्यक्ष सतीश कुमार पाण्डेय,रमेश शुक्ला,प्रेम शंकर गुप्ता,ज्योति कुमारी,मंजू गुप्ता,लीलावती देवी,अविनाश सिन्हा छोटू,मनीष भिवानिया, रंजीत चंद्रवंशी,संजय वर्मन, विवेक चौबे,सुनील ठाकुर, संदीप कुमार दास,संतोष पाण्डेय,संजय पासवान,प्रेमानंद पाठक,कमल गुप्ता,रजत सिंह,नीरज सिंह, बबलू तिवारी,मिंटू तिवारी,दीपक तिवारी,विकास कुमार, ओमप्रकाश,राहुल सोनी,मनीष मिश्रा,सतीश जौरिहार,प्रिंस कुमार,मनीष वर्मन,आलोक सोनी,संजय मेहता,योगेश चंद्रवंशी,रविन्द्र कुमार,रविन्द्र चौधरी,मनोज कुमार अभिषेक कुमार व सुनील सिंह सहित कई पूजा समिति व महासमिति के सदस्य व पदाधिकारी शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन महासमिति के महामंत्री ललन सिन्हा ने करते हुए शोभायात्रा में सभी सनातनी से शामिल होने का अनुरोध किया।