विधायक के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ता भाजपा में होंगे शामिल
हरिहरगंज (पलामू )
पिपरा प्रखंड क्षेत्र के गजना गांव में सोमवार को एनसीपी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की विचार गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें युवाओं की संख्या अधिक देखी गई। विचार गोष्ठी में एनसीपी के सभी प्रकोष्ठ की समीक्षा प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां ने की। उन्होंने विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्णय से सभी को अवगत कराया। सभी ने एक स्वर में एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक कमलेश कुमार सिंह के निर्णय का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश कुमार सिंह के साथ सभी कार्यकर्ता हैं। आगामी 3 अक्टूबर को सैंकड़ों कार्यकर्ता रांची जाऐंगे । जब प्रदेश अध्यक्ष भाजपा की सदस्यता प्राप्त करेंगे उसी समय सभी कार्यकर्ता बीजेपी में शामिल हो जायेंगे। जनेश्वर भुईयां ने बताया कि विधायक कमलेश कुमार सिंह ने क्षेत्र का चहुंमुखी विकास करने के साथ ही गरीबों को मान सम्मान दिया है इसे भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि गत विधानसभा चुनाव से अधिक मतों से अपने नेता को विधानसभा भेजने का कार्य करेंगे। पार्टी का संगठन बूथ स्तर तक मजबूत है । बैठक सह गोष्ठी में प्रखंड अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां , विजय भुईयां , कमलेश प्रजापति ,चंदन विश्वकर्मा , रेणु यादव , रामप्रवेश भुईयां , हरी भुईयां , कान्हा सिंह ,रविन्द्र सिंह के अलावे बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।