प्रसिद्ध लोक कलाकार उदयनाथ तिवारी का निधन,क्षेत्र में शोक की लहर

विश्रामपुर (पलामू)

प्रखंड के तोलरा गांव निवासी प्रसिद्ध लोक कलाकार 87 वर्षीय उदयनाथ तिवारी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से बीमार चल रहे थे। मेदिनीनगर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। तोलरा गांव स्थित कोयल नदी तट पर आज ही उनका दाह संस्कार भी कर दिया गया.मुखाग्नि उनके बड़े बेटे श्यामा तिवारी ने दी। उनके अंतिम यात्रा में पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ ईश्वर सागर चंद्रवंशी,झारखंड विकास पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष रजनीश रंजन दूबे उर्फ बिकास दूबे, कांग्रेस के दिग्गज नेता ददई दूबे,नेत्री नूतन देवी सहित कई लोग शामिल हुए। इधर उदयनाथ तिवारी के आकस्मिक निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

Leave a Reply