विश्रामपुर से लगातार हार रही कांग्रेस, इस बार राजद लड़ेगी चुनाव : श्यामदास सिंह यादव

  • राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष ने क्षेत्र भ्रमण के बाद किया प्रेसवार्ता,विश्रामपुर विस क्षेत्र पर ठोका दावा

विश्रामपुर (पलामू)

राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजिनियर श्यामदास सिंह यादव ने कहा कि गठबंधन के तहत विश्रामपुर मझिआंव विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस को मिलता रहा, लेकिन कांग्रेस लगातार हार रही है। इसलिए इस बार गठबंधन में राजद यहां से विस चुनाव लेडेगी और जीतेगी भी। कांग्रेस पार्टी को इस सीट से दावा छोड़कर राजद का मदद करना चाहिए ताकि प्रदेश में अगली सरकार भी इंडिया गठबंधन की बन सके। सरकार बनाने के लिए एक एक सीट महत्वपूर्ण है। श्री यादव शनिवार को क्षेत्र के कई गांवों का दौरा करने के बाद विश्रामपुर मे राजद द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राजद सुप्रीमो ने सामाजिक न्याय की जो लड़ाई शुरू की थी,उसे तेजस्वी यादव आगे लेकर बढ़ रहे हैं। राजद ने हमेशा दबे कुचले और गरीब गुरबों की आवाज को बुलंद किया है। श्री यादव ने कहा कि विश्रामपुर मे विकास ठहर सा गया है.क्षेत्र के विकास हेतु राजनीतिक परिवर्तन की जरूरत है,जो इस बार होकर रहेगा। इसके लिए राजद कार्यक्रता गठबंधन दलों के नेताओं कार्यक्रताओं से सामंजस्य स्थापित करते हुए चुनावी तैयारी में जुट जाएं। मौके पर राजद के जिला महासचिव रमेश चौबे,नगर अध्यक्ष सिराजुद्दीन अंसारी,नगर उपाध्यक्ष नरेश यादव,विकास यादव,जैनुल अंसारी,इदरीस अंसारी,नागेंद्र यादव,अर्जुन यादव,जगरनाथ यादव, रऊफ अंसारी,गुरुचरण चौधरी,सरयू चौहान,रामस्वरूप यादव सहित कई राजद नेता कार्यक्रता मौजूद थे।

Leave a Reply