पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने के लिए पौधा रोपण जरूरी : रामचंद्र चंद्रवंशी

विश्रामपुर (पलामू)

वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मंगलवार को विश्रामपुर के नावाडीह कला स्थित आरसीआईटी कॉलेज के खेल मैदान में 75 वां वन महोत्सव का आयोजन किया गया। आयोजित महोत्सव का उद्घाटन पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मदगंज वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार व संचालन विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने किया। विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन को संतुलित करने हेतु पौधा रोपण बेहद जरूरी है। इसके लिए आमलोगों को आगे आना होगा। प्रत्येक व्यक्ति को प्रति वर्ष दस पौधा लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्रामपुर में कृषि विश्व विद्यालय खोलने हेतु प्रयासरत हूं,ताकि यहां के बच्चों को कृषि कार्य के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त हो सके। इससे पर्यावरण को बचाने में भी मदद मिलेगी। वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि वन महोत्सव आयोजन का मुख्य लक्ष्य पर्यावरण को संतुलित करते हुए बचाए रखना है। कार्यक्रम के दौरान वन प्रक्षेत्र पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी सहित सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया। आम लोगों के बीच भी पांच सौ पौधा वितरित किया गया। साथ ही अतिथियों द्वारा आरसीआईटी कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया गया। मौके पर विधायक के जिला प्रतिनिधि रामचंद्र यादव,जिला पार्षद विजय रविदास,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम,गौरव कुमार,विजय कुमार रवि,अभिषेक कुमार पांडेय,मिथलेश कुमार,रवि प्रकाश गुप्ता,राजू कुमार रंजन,मिथुन कुमार रजक,पिंकू चंद्रवंशी,शंकर चंद्रवंशी,शुशील ठाकुर, मनोज सिंह,कौशल बक्सराय,राधा कृष्ण साव,मनीष कुमार,शंभू चंद्रवंशी,संजय ठाकुर,धीरन तिवारी,पूनम देवी,अमरेश तिवारी,शिवबंश मिश्रा,रवींद्र गुप्ता सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply