विश्रामपुर (पलामू)
नावाबाजार थाना क्षेत्र के ब्रहमोरिया गांव निवासी अशोक दुबे का सहयोगी सोमर पिछले 10 दिनों से लापता है। जिसकी खोज अशोक दुबे व उनके परिवार की अन्य सदस्यों के द्वारा लगातार किया जा रहा है। लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिल रहा। इसे लेकर अशोक दुबे सहित उनके परिवार के सदस्य काफी परेशान है। इस संबंध में अशोक दुबे ने बताया कि सोमर दिमागी रूप से थोड़ा कमजोर था। वह अपने बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पता है। बताया कि लगभग 15 वर्ष पूर्व सोमर सड़क के रास्ते भटकता फिर रहा था। जो घर के पास आकर भोजन आदि मांग कर खाता, यह उसका नित्य का क्रम बन गया। उसकी विवशता व लाचारी को देखकर अशोक दुबे अपने परिवार के सदस्य की भांति घर में हीं रखते थे। वह भी उनके छोटी-मोटी जरूरतों में हाथ बंटाने लगा। साथ हीं वह परिवार के सदस्य की तरह बन गया था। 10 दिन पूर्व से वह लापता है, जिसकी खोज उनके द्वारा लगातार किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि कोई व्यक्ति उसे यहां तक पहुंचा दे तो उसे पांच हजार रुपए व जगह बताने वाले को दो हजार रुपए दिए जाएंगे। सोमर अशोक दुबे के घर में उनके परिवार में सदस्य की तरह बन गया था। उसे न पाकर घर के सभी लोग परेशान हैं।