नीलांबर पीतांबरपुर (पलामू) :
देश को आजाद कराने में स्वतंत्रता सेनानियों का अहम योगदान रहा था। उन तमाम स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति लोगों में सम्मान की भावना होनी चाहिए। पांकी विधानसभा क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों के सम्मान में तोरण द्वार बनाया जाएगा एवं सभी स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा स्थापित कराई जाएगी। इसकी शुरुआत की जा रही है। उक्त बातें पांकी विधायक कुशवाहा डॉक्टर शशी भूषण मेहता ने कही। वे गुरुवार को नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के ढेला रोड में स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कुलदीप सहाय एवं लेस्लीगंज में स्वर्गीय बिपरी राम भगत के नाम से तोरण द्वारा शिलान्यास कार्यक्रम में बोल रहे थे। इसके पूर्व विधायक, मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया अनुज कुमार, चेंबर अध्यक्ष छोटेलाल प्रसाद एवं कुलदीप सहाय तथा बिफई भगत के वंशजों ने पूजा अर्चना कर एवं नारियल तोड़कर द्वार का शिलान्यास किया। इसके उपरांत विधायक में लेस्लीगंज के प्लस टू उच्च विद्यालय के पास विद्यालय के नाम से बनने वाल तोरण द्वार का शिलान्यास किया। मौके पर विधायक ने कहा कि पूर्व के जनप्रतिनिधि के द्वार स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय विफई राम भगत के नाम एक द्वारा बना कर अपना नाम लिखवा दिए। जिससे स्वतंत्रता सेनानी वंशज काफी आहत हुए थे। उनके द्वारा किए गए अपमान को सम्मान दिलाने के लिए उसी जगह तोरण द्वार बना रहे हैं। आने वाले समय में पांकी विधानसभा क्षेत्र के सभी स्वतंत्रता सेनानियों का मूर्ति स्थापित कर इतिहास रचने का काम करेंगे। मौके पर कुलदीप सहाय के वंशज विंध्याचल प्रसाद, बिफई राम भगत के वंशज जवाहर राम, सुरेश भगत, प्रधानाध्यापक अमरेश सिंह, बाबा चौहरमल कल्याण समिति के प्रखंड अध्यक्ष अजय पासवान, अजीत सिन्हा, संजीव सिन्हा, सुनील कुशवाहा, प्रोफेसर बच्चन ठाकुर, निर्मल मेहता, राजेश गुप्ता, बाबूलाल सोनी, अनिल कश्यप, वीरेंद्र कुमार, संतोष वर्मा, दिलीप कुशवाहा समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।