विश्रामपुर (पलामू)
विश्रामपुर नगर परिषद के भलुही गांव में नवनिर्मित माता सबरी मंदिर का उद्घाटन बुधवार को पूर्व मंत्री सह विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने माता सबरी की मूर्ति का अनावरण करते हुए पूजा अर्चना भी किया। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन महामंत्री संतोष राम ने किया। श्री चंद्रवंशी ने कहा कि हमारे लिए सभी जात धर्म के लोग एक परिवार जैसा है। सभी महापुरुष व सभी के देवी देवता भी मेरे लिए एक समान हैं। सभी देवी देवताओं का मंदिर बनवाकर उनकी प्रतिमा स्थापित कराया जा रहा है। कहा कि उनका प्रयास भारत की सभी पुरानी गौरवशाली धार्मिक सांस्कृतिक व इतिहास को संजो कर रखा जाए। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में उनके द्वारा दर्जनों मंदिरों का निर्माण कराया गया है। इसके अलावा कई संतों, महापुरुषों की प्रतिमा भी लगवाया गया है। जिसमे माता सबरी,संत शिरोमणि रविदास,बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर का प्रतिमा शामिल हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामचन्द्र यादव ने कहा की भारत की संस्कृति में कोई छोटा बड़ा नही है, यहां सभी लोग एक बराबर हैं। विधायक प्रतिनिधि राजन पांडेय ने माता सबरी के जीवन पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाला। इससे पहले ग्रामीणों ने विधायक श्री चंद्रवंशी का भव्य स्वागत किया। मौके पर सुनील चौधरी,दामोदर यादव,सत्यनारायण सोनी,रजनीश चंद्रवंशी,सचिता मेहता,विकाश चंद्रवंशी,उपेंद्र तिवारी, धीरेन तिवारी,संजय तिवारी, रामानंद तिवारी,तिवारी,देवनाथ यादव,राम प्रवेश मेहता,धर्मेंद्र राम,किरण देवी,अर्चना देवी,बबिता देवी,सबिता देवी,किरण शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।