मेदिनीनगर (पलामू)
शनिवार को प्रथम महापौर अरुणा शंकर भंडारिया प्रखंड के ग्राम नौका में करमा पूजा आयोजन समिति द्वारा आयोजित करम पर्व मैं सम्मिलित होते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दो और अभिनंदन, जोहार किया l इस अवसर पर प्रथम महापौर ने कहा यह पर्व पर्यावरण संतुलन हेतु हमारे पूर्वजों ने सात्विक भावना से वृक्षों को ईश्वर मानते हुए और नदियों को मां का दर्जा देते हुए इस त्यौहार को मनाते आ रहे l प्रथम महापौर ने कहा करम प्राकृतिक की आराधना का पर्व है और भविष्य की आवश्यकता l महापौर ने कहा आने वाले समय में जैसे-जैसे जल संकट गहराता जा रहा इस पर्व का महत्व बढ़ता जाएगा और जिसकी महत्ता कई वर्ष पहले पूर्वजों ने समझी थी l इस अवसर पर प्रथम महापौर ने भंडारिया कर्मा पूजा समिति के अध्यक्ष आनंदी सिंह खरवार एवं उपाध्यक्ष धनपत सिंह खरवार का आभार व्यक्त किया कि मुझे अपने कार्यक्रम में आमंत्रित किया और हमारी बहनों के साथ बहुत दिनों के बाद झूमर खेलने का अवसर दिया l प्रथम महापौर ने विशेष रूप से मुख्य संरक्षक ब्रह्मदेव सिंह खरवार, विनय सिंह खरवार, जतन सिंह खरवार ,कुलदीप सिंह खरवार, इंद्रदेव सिंह खरवार, राजदेव सिंह खरवार, बिरजू सिंह खरवार ,विजेंद्र सिंह खरवार, पूरन सिंह खरवार ,विजय केसरी ,सुखलाल सिंह खरवार, साथी वहां के मुखिया विनय सिंह जी, रूप निरंजन सिंह जी, राजेश्वर ठाकुर भाई, रामजी ठाकुर भाई, लक्ष्मण उरांव जी, अंबिका सिंह जी, मीडिया के भाइयों एवं कर्म पूजा में उपस्थित सभी लोगों को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी तथा मुझे इतना सम्मान देने के लिए धन्यवाद दिया l