विश्रामपुर (पलामू )
विश्रामपुर रामचंद्र चंद्रवंशी विश्वविद्यालय को यूजीसी के द्वारा तीन सितंबर को मान्यता गई है। यूजीसी भारत सरकार द्वारा उच्च शिक्षा के मानक व गुणवत्ता को बनाए रखने के लिए स्थापित एक वैधानिक निकाय है। आरसीयू अब देश के उन प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के समूह में शामिल हो गया है, जिन्हें यूजीसी से मान्यता प्राप्त है। उक्त जानकारी विश्वविद्यालय की चांसलर ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी ने दी। विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। आरसीयू को मिले इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए यूजीसी के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ हीं कहा कि इंडियन नर्सिंग काउंसिल की ओर से भी मान्यता मिल गई है। जिसके तहत एमएससी नर्सिंग व पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रम की शुरुआत होगा। दोनों पाठ्यक्रम के लिए 20-20 सीटों की स्वीकृति मिल गई है। साथ हीं होम्योपैथी की बीएचएमएस डिग्री की भी पढ़ाई होगा। इसके लिए पाठ्यक्रम की शुरुआत 2024-25 सत्र से प्रारंभ होगा। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में वर्तमान समय 150 पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय के निरंतर उत्थान के लिए प्रयासरत पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सह स्थानीय विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी के सार्थक प्रयास का परिणाम है। इनके अनुभव व योगदान की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय लोगों का भी सहयोग मिलता रहा है।
वहीं आरसीयू के वाईस चांसलर प्रोफेसर डॉ कल्याण कुमार ने बताया कि यूजीसी द्वारा मान्यता मिलने से छात्रों को इसका अधिक लाभ मिलेगा। उनको दी जाने वाली डिग्री अब यूजीसी द्वारा मान्य होगी। जिससे उन्हें देश-विदेश में उच्च शैक्षणिक लक्ष्यों को हासिल करने में मदद मिलेगी। वहीं आरसीयू की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि वर्तमान समय विश्वविद्यालय में 150 पाठ्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जिसके बारे में विस्तृत जानकारी दी। वहीं राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद की मान्यता हेतू प्रयासों के बारे में भी जानकारी दी। कुलसचिव डॉ देवाशिष मंडल ने प्रशासनिक सेवा के सुधारों पर प्रकाश डाला। साथ हीं विश्वविद्यालय परिसर के साफ-सफाई व निगरानी में आए बदलाव की भी जानकारी दी।