गणपति बप्पा मोरया से गूंजा हरिहरगंज क्षेत्र

एनसीपी नेता ने गणपति प्रतिमा के पंडाल का किया उद्घाटन

हरिहरगंज (पलामू )

मेन बाजार हरिहरगंज नवयुवक गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित पूजा पंडाल का उद्घाटन शनिवार को एनसीपी के जिला प्रवक्ता योगेंद्र कुमार सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने फीता काटकर किया। इस दौरान विधायक कमलेश कुमार सिंह ने ऑनलाइन संबोधन किया। उन्होंने कहा कि गणपति भगवान सबसे श्रेष्ठ हैं। गणपति की पूजा हर अवसर पर की जाती है । परंतु यह खास त्योहार गणपति पूजा का है। इस त्योहार में गणपति पूजा का बड़ा महत्व है। यह महाराष्ट्र समेत अन्य राज्यों में काफी श्रद्धा व धूम धाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने गणपति की प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना करने पर नवयुवक गणपति सेवा समिति का आभार जताया। वहीं गणपति बप्पा मोरया से पूरा क्षेत्र गूंजायमान रहा। कार्यक्रम में नवयुवक गणपति सेवा समिति के व्यवस्थापक बंटी गुप्ता, अध्यक्ष पंकज पासवान, सचिव कमलदीप विश्वकर्मा, कोषाध्यक्ष प्रियांशु जायसवाल, सांस्कृतिक मंत्री हिमांशु गुप्ता ,सतेंद्र साह, तुसार गुप्ता, उपाध्यक्ष कन्हाई विश्वकर्मा, उपसचिव सौरभ पाठक, एनसीपी के प्रदेश महासचिव अखिलेश मेहता, प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह, अजय सिंह, अभिषेक सिंह हरी,विजय राजवंशी,रजनीश सिंह,हंसराज सिंह,पंकज सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Reply