सर्वेश्वरी समूह के गुरी शाखा द्वारा किया गया पौधा रोपण

विश्रामपुर (पलामू)

श्री सर्वेश्वरी समूह के गुरी शाखा द्वारा पहड़गेडुआ प्राथमिक विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया। समूह के लोगों ने प्रध्यापक गिरजा राम के साथ मिलकर आम,नीम,जामुन,गम्हार व पीपल के कुल 25 पौधा लगाया। स्कूली बच्चों को पर्यावरण के बारे में जानकारी देते हुए उन्हे भी पौधारोपण के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा प्रत्येक बच्चों को अपने – अपने घरों के पास एक – एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित रखने का संकल्प दिलाया गया। शाखा समूह द्वारा गूरी प्रार्थना गृह प्रांगण में भी 70 फलदार,औषधीय व इमारती पौधा लगाया गया। पौधारोपण कार्यक्रम को सफल बनाने में श्रीराम लखन पांडेय, हलकनी राम,चंद्रदेव साव,जवाहीर साव,गिरजा राम, विनोद पांडेय, संजीत कुमार मिश्रा,फूल कुंअर,अनिता देवी,श्रवण कुमार,रिया कुमारी,रंजना कुमारी आदि का अहम योगदान रहा।

Leave a Reply