झारखंड निषाद विकास संघ की हुई बैठक, संघ के विस्तार व मजबूती पर हुई चर्चा

विश्रामपुर (पलामू)

झारखंड निषाद विकास संघ की बैठक बिरजा उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के पलामू जिला अध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी व संचालन संजय कुमार चौधरी ने किया। बैठक में संगठन के विस्तार व मजबूती पर चर्चा हुई। बैठक में आगामी 13 सितंबर को धनबाद में प्रस्तावित राज्यस्तरीय बैठक को सफल बनाने का भी निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष अनुज कुमार चौधरी ने समाज के लोगों से धनबाद बैठक में शामिल होने की अपील किया। उन्होंने कहा कि कलयुग में संघ ही शक्ति है। ऐसे में निषाद समाज के लोग एकजुट होकर हक व अधिकार के लिए संघर्ष करने की जरूरत है। श्री चौधरी समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने पर बल दिया।‌कहा कि शिक्षा के बगैर विकास की कल्पना करना भी बेमानी होगा। निषाद समाज में शिक्षा क्रांति लानी होगी। समाज के हर बच्चे को शिक्षित करना होगा ताकि समाज का पूर्ण विकास हो सके। संघ के प्रखंड अध्यक्ष लालबिहारी चौधरी,संजय चौधरी,उदित कुमार चौधरी,शिवनाथ चौधरी,राम अवतार चौधरी,अरुण कुमार,चंदन चौधरी,सकेंद्र चौधरी, काशीनाथ चौधरी,ललन चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply