श्मशान घाट पुराने जगह पर हीं रहेगी अवस्थित

  • गांव के लोगों के द्वारा स्थल चयन को ले किया जा रहा था लंबे दोनों से विवाद

नावाबाजार (पलामू)

नावाबाजार प्रखंड के चनेया गांव में श्मशान घाट को लेकर ग्रामीणों के द्वारा विवाद किए जा रहा था। जिसे स्थानीय युवा समाजसेवी कृष्णा दुबे के द्वारा मामला को सुलझाते हुए पूर्व की तरह अपने स्थल पर ही दाह संस्कार की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। कृष्णा दुबे ने कहा कि श्मशान घाट को लेकर किसी तरह का राजनैतिक किया जाना अशोभनीय है। जन्म लेने वाले हर एक व्यक्ति का मौत सुनिश्चित है। हिन्दू रिति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार दाह संस्कार श्मसान घाट पर हीं होना है। दाह संस्कार के लिए गांव समाज के द्वारा पूर्व से हीं स्थल चयनित है। बताया कि पिछले कुछ दिनों से गांव के लोगों के द्वारा इस पर राजनीति किया जा रहा था। मंगलवार को चनेया गांव के श्रवण दुबे का निधन हो गया था। जिनका दाह संस्कार पूर्व से चले आ रहे स्थल पर ही किया गया। बताया कि स्थल किसी के रैयती जमीन पर अवस्थित था। जिसे बेच दिया गया। उसे कृष्णा दुबे के द्वारा खरिदगी की गई है। गांव के लोगों के द्वारा यह विवाद पैदा किया जाता रहा था कि दाह संस्कार में अब परेशानी होगा। इसे लेकर गांव के लोगों के द्वारा भ्रम फैलाकर कर इनकी छवि को धुमिल किया जा रहा था‌। लेकिन कृष्णा दुबे ने एक स्वर में कहा कि दाह संस्कार के लिए जो पू्र्व से स्थल चयनित है, वह यथावत बना रहेगा। किसी को परेशान होने की जरूरत नहीं है। सब का अंतिम संस्कार वहीं है। इस कार्य के लिए नावाबाजार जिप सदस्य पति राजबली महरा ने सराहनीय पहल बताया। कहां कि सामाजिक कार्यों में कृष्णा दुबे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। आगे भी यह क्रम बना रहे।

Leave a Reply