भाजपा, कांग्रेस व राजद पार्टी छोड़ बसपा में शामिल हुए कार्यकर्ता

  • प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता ने सभी का स्वागत करते हुए बसपा में किया शामिल

विश्रामपुर (पलामू)

विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के नावाबाजार प्रखंड स्थित पतरिया गांव में बहुजन समाज पार्टी की ओर से मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जहां भाजपा, कांग्रेस व राजद पार्टी को छोड़कर कई लोग बसपा में शामिल हुए। जिन्हें बसपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजन मेहता व प्रमुख संघ के झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष गीता मेहता ने माला पहना हुए पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर सम्मान पूर्वक पार्टी में शामिल किया। मौके पर राजन मेहता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी सभी जाति, धर्म व समाज के लोगों को एक साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ता जा रहा है। जिसे देखते हुए मिलन समारोह में सैकड़ो लोगों ने पार्टी का दामन थामा। वहीं गीता मेहता ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी हीं लोगों को सम्मान दे सकता है। ऐसे में सभी को आगे बढ़कर पार्टी को मजबूत स्थिति में लाना है। पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वालों में राधेश्याम भारती, उदय सिंह, राम लखन भूईया, नीतीश यादव, अमित यादव, ओम प्रकाश यादव, पिंटू सिंह, गुडन सिंह, रामखेलावन भुइया, कवलधारी महतो, डॉ हरेंद्र मेहता, गुप्तेश्वर यादव, बाबूराम यादव, सिंधु देवी, मंजू देवी, रंजू देवी, शांति देवी, बसंती देवी, पूजा देवी सहित सैकड़ो लोगों नाम शामिल है। वहीं मिलन समारोह में नावाबाजार प्रखंड उपाध्यक्ष मिथिलेश सिंह, सियाराम यादव, प्रभु यादव, जितेंद्र राम, पंकज मेहता, रविंद्र यादव, अनिल मेहता, मिडिया प्रभारी धर्मेंद्र ठाकुर सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply