मेदिनीनगर (पलामू)
झाड़ो टेप की पलामू इकाई द्वारा झारखंड में पुरानी पेंशन लागू होने के 2 वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में पेंशन वर्षगाठ मनाया गया। मौके पर पलामू जिले के सकड़ो कर्मचारियों अधिकारियों एवम शिक्षक शिक्षिकाओं ने गांधी पार्क में एकत्रित हुए एवम केक कटकर द्वितीय पेंशन वर्षगाठ मनाए। एक दूसरे को मिठाई खिलाए। साथ ही पेंशन संरक्षण पर चर्चा करते हुए वर्तमान सरकार एवम झारखंड के मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किए। साथ ही संकल्प लिया की कर्मचारी पुनः एक बार झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बनाएंगे। विदित है कि 1 सितंबर 2022 को वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा पुरानी पेंशन लागू किया गया था।

इसी की वर्षगाठ के अवसर पर आज यह कार्यक्रम किया गया। जैसा की हम सब जानते हैं,NMOPS/JHAROTEF ने अपने अथक परिश्रम, सार्थक प्रयास, समन्वय बनाकर, सरकार से संपर्क स्थापित कर, झारखंड के 17 संवर्गो का पेंशन दिलाने का काम किया। जिसमें झारखंड राज्य प्रांतीय अध्यक्ष श्री विक्रांत कुमार सिंह, का अहम योगदान रहा है।

आज इस वर्षगांठ मानने महात्मा गांधी पार्क में झारखंड प्रदेश प्रवक्ता श्री दिनेश कुमार शुक्ला, संगठन सचिव श्री अजय कुमार, पलामू जिला अध्यक्ष श्री मनोज मेहता, पलामू जिला अध्यक्षा डॉक्टर पुष्प लता कुमारी, पलामू जिला कोषाध्यक्ष श्री राम उपेंद्र पांडे, पलामू जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, पलामू जिला वरीय उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार, पलामू जिला मीडिया प्रभारी श्री संजय कुमार चौधरी, नेहाबाला पलामू जिला उपाध्यक्षा महिला प्रकोष्ठ ,जोनल प्रभारी श्री मनोज कुमार सिंह, पलामू जिला उपाध्यक्ष श्री राजकुमार सर, मनातू प्रखंड अध्यक्ष श्री राजकुमार सिंह, मनातू प्रखंड सचिव श्री राम चरण कुमार , प्रकाश कुमार, बिगु राम नवावाजाजार प्रखंड अध्यक्ष, राकेश कुमार, शंकर महतो , प्रणव कुमार, कृष्ण कुमार, दिलीप कुमार, श्रीकांत कुमार सिंह, दीपेंद्र कुमार दुबे, प्रमोद कुमार तिवारी, संजीव कुमार रवि, ओम कुमार तरहसी प्रखंड अध्यक्ष, विनय कुमार, रंजीत कुमार कौशल, अनिल कुमार मिस्त्री, अनिल कुमार सिंह, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, सुधीर रामगढ़ प्रखंड सचिव, सुनील मांझी रामगढ़ प्रखंड अध्यक्ष, संजीव कुमार सिंह, चंदन कुमार , विजय कुमार पाल, राजेश कुमार, कपिल देव राम, मुजाहिद हुसैन, अरविंद कुमार , अश्विनी कुमार दुबे, निरंजन कुमार, जयशंकर प्रसाद, राकेश कुमार सिंह, सतीश कुमार, श्री अवधेश यादव, राजकुमारी मैडम, असरफ अली सहित सैकड़ों शिक्षक मौजूद थे।