विश्रामपुर (पलामू )
भाजपा नेता ब्रजेंद पाठक शुक्रवार को केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सह झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान से राँची में शिष्टाचार मुलाकात किया। जहां विश्रामपुर विधानसभा सहित पलामू गढ़वा के संगठनात्मक विषयों पर चर्चा किए। वहीं शिवराज सिंह चौहान के द्वारा एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधारोपण भी किया जिसमें ब्रजेंद पाठक भी मौजूद थे। भाजपा नेता ब्रजेंद्र पाठक ने बताया मध्यप्रदेश में चुनावी गणितज्ञ के व मामा के नाम से देश भर में मशहूर रहे शिवराज सिंह चौहान को केंद्रीय नेतृत्व ने झारखंड विधानसभा चुनाव की जवाबदेही सौपीं है। ताकी इनके कार्यकुशलता व अनुभव का लाभ मिले। ब्रजेंद्र पाठक ने बताया विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार झारखंड में बनाने जा रही है। झामुमो में बिखराव की स्थिती बनी है और चुनाव तक झामुमो पूर्ण रुप से बिखर जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जैसे कद्दावर नेता को जब झामुमो जगह व मान सम्मान नहीं दिया तो झामुमो किसी का नहीं होगा। कल्पना सोरेन को मुख्यमंत्री बनाने की तैयारी थी, जिसके लिए विधायक बनाया गया था। लेकिन हेमंत सोरेन को किसी पर भी भरोसा नहीं व एक बार फिर मुख्यमंत्री बनकर झारखंड को कलंकित किया।