मेदिनीनगर (पलामू)
पलामू जिला कांग्रेस कमिटी के द्वारा शहर के टाउन हॉल मे संवाद आपके साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, खाद्य आपूर्ति मंत्री रामेश्वर उराव नें दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम के दौरान जिला अध्यक्ष बिटू पाठक, पूर्व मंत्री के.एन त्रिपाठी, पांकी के पूर्व विधायक बिट्टू सिंह, युथ कांग्रेस कमिटी के जिला अध्यक्ष मुन्ना खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष इंदु भगत, जुगल किशोर चंद्रवंशी, सुधीर चन्द्रवंशी, सूर्यांश प्रताप सिंह, पूर्णिमा पाण्डेय,पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर शुक्ला समेत कई कांग्रेस के नेता और सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।