मेदिनीनगर (पलामू)
मंगलवार को झामुमो युवा मोर्चा पलामू के द्वारा सैकड़ों बुलेट के साथ बुलेट रैली का आयोजन किया गया। इस बुलेट रैली का नेतृत्व झामुमो पलामू के अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिन्हा ने किया और अध्यक्षता झामुमो युवा मोर्चा के अध्यक्ष सन्नी शुक्ला द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन सचिव सन्नू सिद्धिकी और युवा मोर्चा सचिव आशुतोष विनायक ने किया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी 22 अगस्त को मईया सम्मान योजना का सौगात देने पलामू आने वाले हैं, इसी के प्रचार प्रसार हेतु झामुमो युवा मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय से छौ मुहान और चैनपुर बाजार से बेलवाटिका, रांची रोड होते हुए एयरपोर्ट पर रैली की समाप्ति हुई। रैली में उपस्थित अध्यक्ष सिन्हा ने कहा “हमारे युवा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी पलामू की बहनों को सौगात देने आने वाले हैं। हमारी बहनों को मईया सम्मान योजना मजबूत बनाएगी, आज यह योजना हर घर का चर्चा बन चुका है और बहनों की खुशियों का कारण बना है। युवा मोर्चा इस रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री के सभी जन कल्याणकारी योजना के प्रचार प्रसार और लोगों में जागरूकता फैलाने का कार्य कर रही है, जिला कमिटी की तरफ से युवा मोर्चा को साधुवाद।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय समिति सदस्य संजीव तिवारी, सुनील तिवारी, मनोज गुप्ता, वरिष्ठ नेता देवेंद्र तिवारी, अभिषेक सिंह, दीपक तिवारी, अविनाश देव, विनय सिंह और हाजी ललन, उपस्थित थे। युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने कहा ” मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी दूरदर्शिता ने हमेशा झारखंड को जनकल्याण कारी योजनाओं का सौगात दिया है। आज हमारी माता बहनों के चेहरों पर मुस्कान है, हर घर को मजबूत बनाने का संकल्प झारखंड सरकार पूरा कर रही है। झारखंड के युवाओं की पहली पसंद हेमन्त सोरेन जी हैं।” सचिव सन्नू सिद्धिकी, कोषाध्यक्ष रमेश सिंह, उपाध्यक्ष रंजन चंद्रवंशी, राजेश सिन्हा, असफर रब्बानी, कमाल खान, संगठन सचिव अनुराग सिंह, बबलू सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष मुकेश चौधरी, मो सायम, बबलू चौधरी, कृष्ण कन्हैया दुबे कोषाध्यक्ष देवानंद भारद्वाज, अजमल खान, सुमित सोनी, अली खान, राहुल कुमार, बादल वर्मा, अरुण चौधरी, सद्दाम खान, उस्ताज, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष सोनम खान, कोषाध्यक्ष मन्नत बग्गा, कौशीन राइन, व्यवसाय मोर्चा के दीपू चौरसिया, सचिव मनोज कुमार, उपाध्यक्ष मो शकीब सिद्दीकी, राहुल कुमार, अली नगर मोर्चा सचिव छोटू त्रिपाठी, छात्र मोर्चा अध्यक्ष कौशल किशोर, सचिव सैयद फैजल, कौशिक राज, सौरभ पाठक, विपुल, सरताज चैनपुर प्रखंड अध्यक्ष कमरुद्दीन अंसारी, सदर प्रखंड के संजय तिवारी, रंजित तिवारी, अनिल चंद्रवंशी आसिफ, कौशल, विकास, आरफीन अली, अमर आजम, बिट्टू, राहुल, बीरु खान, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।