भारत के महान सपूत युवाओं के प्रेरणा स्रोत आधुनिक भारत के निर्माता थे राजीव गांधी , बिट्टू पाठक

मेदिनीनगर (पलामू)

पलामू जिला कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक की अध्यक्षता में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती मनाई गई सर्वप्रथम कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माला फूल देकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया
श्रद्धांजलि सभा के बाद जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक के नेतृत्व में सद्भावना मार्च निकाला गया सद्भावना मार्च में सभी कांग्रेस जनों ने नारा दिया जब तक सूरज चांद रहेगा राजीव तेरा नाम रहेगा राजीव गांधी अमर रहे लोगों को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष जैश रंजन पाठक उर्फ बिट्टू पाठक ने कहा कि आज देश सद्भावना दिवस मना रहा है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी भारत के महान सपूत थे। उन्होंने करोड़ों भारतीयों में आशा की किरण जगाई
और अपने अभूतपूर्व योगदान से भारत को 21वीं सदी में पहुंचा दिया। उपरोक्त बातें पलामू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने मंगलवार को कांग्रेस भवन में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में कही।उन्होंने कहा कि मतदान की आयु घटाकर 18 वर्ष करना, पंचायती राज को मजबूत करना, दूरसंचार और आईटी क्रांति, कम्प्यूटरीकरण कार्यक्रम, निरंतर शांति समझौते, महिला सशक्तिकरण, सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम और समावेशी शिक्षा पर जोर देने वाली नई शिक्षा नीति जैसे उनके कई सुखद कदम देश में परिवर्तनकारी बदलाव लाए।
जिला अध्यक्ष बिट्टू पाठक ने कहा कि राजीव गांधी ने प्रधानमंत्री रहते देश को तरक्की के पद पर तेजी से आगे बढ़ाया 21वीं में भारत को ले जाने के लिए उन्होंने कई उल्लेखनीय कार्य किया है इसका लाभ देशवासियों को आज भी मिल रहा है आज भी युवाओं के दिल में बसते हैं राजीव गांधी
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश सचिव पूर्णिमा पांडे शमीम अहमद राइन ईश्वरी प्रसाद सिंह गिरजाराम मिथिलेश सिंह सत्यनारायण तिवारी सुधीर चंद्रवंशी सुधीर चौबे अशोक तिवारी डॉक्टर कृष्ण मणि दुबे राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल सुरेश कुमार पाठक अजय साहू कार्यालय प्रभारी जितेंद्र कमलापुरी अशोक पासवान नफीस खान रिजवान खान मुकेश सिंह मनोज कुमार चंद्रवंशी सिद्धनाथ प्रसाद गुप्ता उमेश प्रसाद विष्णु देव यादव खुर्शीद आलम शेर खान अनिल कुमार सिंह तुलसी पासवान सतीश चौबे सच्चिदानंद मिश्रा पाटन प्रखंड उपाध्यक्ष शहजाद अली आदी बड़ी संख्या में कांग्रेसी भाग लिए।

Leave a Reply