झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन दिल्ली रवाना

रांची

भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच झारखंड में सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर है कि कोल्हान टाइगर के नाम से मशहूर और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता चम्पाई सोरेन झामुमो से नाता तोड़ कर बहुत जल्द भाजपा का दामन थामने के लिए रविवार सुबह दिल्ली पहुंच गए हैं।

चम्पाई सोरेन के साथ कोल्हान के कुछ विधायकों के भी साथ होने की चर्चा है। इनमें दशरथ गागराई, रामदास सोरेन, चमरा लिंडा, लोबिन हेंब्रम और समीर मोहंती का नाम शामिल है। एयरपोर्ट पर पत्रकाराें से बात करते हुए उन्होंने कहा कि मैं यहां अपने निजी काम से आया हूं। भाजपा में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अभी मैं जहां पर हूं वहीं पर हूं।

Leave a Reply