विश्रामपुर (पलामू )
देशवासियों के द्वारा आजादी का 78 वां स्वतंत्रता दिवस गुरुवार को बड़े हीं धूम धाम से मनाया गया। सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों में संस्थान प्रमुख के द्वारा झंडोतोलन करते हुए तिरंगे की सलामी दी गई। वहीं विश्रामपुर नगर परिषद की ओर से संचालित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडो-तोलन नहीं किया गया। आरोग्य मंदिर केंद्र में ताले पूरे दिन लटके रहे। इस केंद्र पर दो लोग पदस्थापित हैं। वावजूद झंडोतोलन नहीं किया जाना गंभीर विषय बन जाता है। इस संबंध में नगर परिषद के सिटी मैनेजर प्रभात कुमार ने बताया कि सभी अपने घरों में झंडोतोलन करने के लिए स्वतंत्र हैं। आयुष्मान स्वाथ्य मंदिर नगर परिषद के द्वारा संचालित है। केंद्र के सभी कर्मी कार्यालय में जाकर अपना अटेंडेंस बनाते हैं। ये अलग संस्था नही है, वरन एक विभाग है। ऐसे में झंडोतोलन नहीं किया जाना कोई बड़ा मुद्दा नहीं है।