दूसरी बार भाजपा नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यक्रताओं ने किया सम्मानित

विश्रामपुर (पलामू)

भाजपा नेता बबन राम को दूसरी बार पार्टी का विश्रामपुर नगर अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त किया है। साथ हीं पार्टी के कार्यक्रताओं ने उन्हें सम्मानित किया। वरीय भाजपा नेता शिववंश मिश्रा ने सोमवार को नवनियुक्त नगर अध्यक्ष बबन राम को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। श्री मिश्रा ने कहा कि बबन राम के कार्यकाल में संगठन मजबूत हुआ है। आगे भी संगठन हित में कार्य करते रहेंगे। मौके पर बबन राम ने कहा कि यह सम्मान उन्हे व बेहतर करने की प्रेरणा देगा। मौके पर रामानंद तिवारी,संतोष राम सहित कई लोग मौजूद थे।

Leave a Reply