विश्रामपुर (पलामू) :
प्रखंड के कधवन गांव में एन एच 75 किनारे अवस्थित बक्सबाबा मंदिर परिसर में नागपंचमी के अवसर पर आगामी नौ अगस्त को भव्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी पूर्व उप मुखिया ओमकार सिंह व पुजारी मथुरा पाठक ने संयुक्त रूप से दी। सिंह ने बताया कि नागपंचमी के दिन प्रतेक वर्ष मेला लगता है। जिसमे काफी दूर दूर से लोग आते हैं। पुजारी मथुरा पाठक ने बताया कि नागपंचमी के दिन विशेष पूजा अर्चना होती है। उस दिन क्षेत्र के किसी भी जाति धर्म के लोग नमक का सेवन नहीं करते हैं। मौके पर अनूप सिंह,वार्ड पार्षद अभिषेक सिंह,रामकुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह सहित कई लोग मौजुद थे।

